कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: पीएम सार्वजनिक मानव संसाधन परिषद   

प्रविष्टि तिथि: 03 DEC 2025 3:56PM by PIB Delhi

मिशन कर्मयोगी, राष्ट्रीय नागरिक सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को भारत सरकार ने सितंबर 2020 में मंजूरी दी थी, जिसका उद्देश्य सभी सरकारी कर्मचारियों की भूमिका के आधार पर क्षमता-निर्माण करना था। मिशन के तहत क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) और विशेष प्रयोजन संस्था कर्मयोगी भारत को क्रमशः क्षमता निर्माण पहलों के लिए थिंक टैंक और आईजीओटी प्लेटफ़ॉर्म के संरक्षक के रूप में गठित किया गया है। सभी हितधारकों के बीच मिशन कर्मयोगी के दिशानिर्देश भूमिका स्पष्टता के लिए भी जारी किए गए हैं। 

वर्तमान में, आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफ़ॉर्म पर 1.41 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता शामिल हैं और प्लेटफ़ॉर्म पर क्षेत्र-आधारित, कार्यात्मक और व्यवहारिक क्षमताओं के 3,700 से अधिक पाठ्यक्रम हैं। पाठ्यक्रम भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध हैं, जिनमें 735 हिंदी में और 544 अन्य भारतीय भाषाओं में हैं; जो व्यापक पहुँच और क्षेत्रीय क्षमता निर्माण की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। मिशन कर्मयोगी के कार्यान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन कैबिनेट सचिव के नेतृत्व में कैबिनेट सचिवालय समन्वय इकाई (सीएससीयू) द्वारा किया जा रहा है।

*****

पीके / केसी / जेके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2198974) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English