संचार मंत्रालय
दूरसंचार विभाग के संचार लेखा प्रधान नियंत्रक ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण शिविर का आयोजित किया
Posted On:
10 NOV 2025 5:48PM by PIB Delhi
दूरसंचार विभाग के संचार लेखा प्रधान नियंत्रक द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए नवंबर माह 2025 में प्रधान सीसीए दिल्ली कार्यालय, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई दिल्ली स्थित एक्सटेंशन काउंटर तथा दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एमटीएनएल/बीएसएनएल के परिसरों में दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि वे इन शिविरों में उपस्थित होकर अपनी सुविधानुसार सुविधाओं का लाभ उठाएं और जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेज साथ लाएं।
पेंशनभोगी सुविधा शिविर का कार्यक्रम निम्नानुसार है:
|
क्रम सं
|
स्थान
|
दिनांक
|
|
1
|
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग द्वारका सेक्टर-6, दिल्ली
|
11.11.2025
|
|
2
|
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली
|
12.11.2025
|
|
3
|
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली
|
13.11.2025
|
|
4
|
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनक पुरी, नई दिल्ली
|
14.11.2025
|
|
5
|
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, हौज़ खास, नई दिल्ली
|
17.11.2025
|
|
6
|
सीएमसी, बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग सेक्टर-12 गुरुग्राम, हरियाणा
|
18.11.2025
|
|
7
|
बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग सेक्टर-19 नोएडा, यूपी
|
19.11.2025
|
|
8
|
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग राजौरी गार्डन नई दिल्ली
|
20.11.2025
|
|
9
|
एएलटी सेंटर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
|
21.11.2025
|
|
10
|
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग नजफगढ़, दिल्ली
|
24.11.2025
|
सुविधा शिविर का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
पेंशनभोगी सुविधा शिविरों में उपलब्ध सुविधाएं:
- www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का प्रशिक्षण
- जीवन प्रमाण चेहरा प्रमाणीकरण एप्लिकेशन के उपयोग का प्रशिक्षण
- केवाईपी फॉर्म जमा करना -इसके लिए कृपया एक फोटो और आधार कार्ड की प्रति साथ लाएं।
शिकायतें और प्रश्न
नोट: जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, उन्हें इन शिविर में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।
***
पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस
(Release ID: 2188484)
Visitor Counter : 43