सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2025 3:09PM by PIB Patna

दिनांक 04 नवंबर 2025 से दिनांक 09/11/2025  तक अरवल जिला के विभिन्न स्थानों (बेलखरा बाजार,रामगढ़ ,प्रसादी इंग्लिश ,सकरी खुर्द, पिंजरावां ,नगवां ) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान  मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।दिनांक 06-11-2025 को अरवल जिला के प्रसादी इंग्लिश प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मेसर्स  जग बसिया विकलांग पुनर्वास केंद्र दल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक  एवं गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है ।
कार्यक्रम में उपस्थित  दल ने नुक्कड़ नाटक गीतों और संवादों के माध्यम से संदेश दिया कि - "लोकतंत्र की पहचान,आपका मतदान"

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मतदान करने का संकल्प लिया ।

यह कार्यक्रम केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक श्री एस.के मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख श्री कुमार सौरभ के निर्देशानुसार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी स्वीप कोषांग पदाधिकारी, श्रीमती माला कुमारी एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो की नोडल अधिकारी डॉ० अंजना झा की देखरेख में किया जा रहा है ।


(रिलीज़ आईडी: 2187213) आगंतुक पटल : 3