रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बिलासपुर के निकट मालगाड़ी एवं मेमू लोकल की टक्कर — राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2025 6:31PM by PIB Raipur

आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल ट्रेन के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण टक्कर की घटना हुई। रेल प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं। वरिष्ठ रेल अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है तथा उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

रेल प्रशासन द्वारा दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्नलिखित अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है —

मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख

सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख

 

रेल प्रशासन प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है। जिला प्रशासन, चिकित्सा दलों और आपदा प्रबंधन इकाइयों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई विलंब न हो।

 

इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, जिससे दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

 

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

आपातकालीन संपर्क नंबर:
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330

चांपा – 8085956528

रायगढ़ – 9752485600

पेंड्रा रोड – 8294730162

कोरबा – 7869953330

उसलापुर – 7777857338

 

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव तथा सहायता सुनिश्चित कर रहा है।

*****


(रिलीज़ आईडी: 2186376) आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English