सूचना और प्रसारण मंत्रालय
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतिम दिन शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील
गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
04 NOV 2025 4:55PM by PIB Patna
दिनांक 4 नवम्बर 2025 को मधेपुरा में भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना में पंजीकृत सांस्कृतिक दल "मां सीता सेवा सदन" सराय, पटना के कलाकारों द्वारा बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के लिए आगामी 6 तारीख़ को होने वाले मतदान हेतु जिले में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हो गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाक बंगला चौक, फूलोत, चौसा प्रखंड में गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अपने गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए खुद भी मतदान करने एवं दूसरे को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
(रिलीज़ आईडी: 2186301)
आगंतुक पटल : 27