सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पूर्व मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2025 4:41PM by PIB Patna

दिनांक 4 नवम्बर 2025 को सामुदायिक भवन, घुघड़ी टॉड, गया सदर, जिला गया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में M/s नव सर्वोदय सामाजिक कल्याण संस्थान की टीम ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति सजग बनाना और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। 

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को बताया कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटक गीतों और संवादों के माध्यम से संदेश दिया कि - "पहले मतदान फिर जलपान"।

यह कार्यक्रम केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक श्री एस.के मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख श्री कुमार सौरभ के निर्देशानुसार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी स्वीप कोषांग पदाधिकारी डॉ रश्मि , एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के नोडल अधिकारी अरविन्द कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।


(रिलीज़ आईडी: 2186289) आगंतुक पटल : 42