सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) संस्थानों द्वारा राष्ट्रव्यापी "एकता दौड़" ने भारत को एकजुट किया

Posted On: 01 NOV 2025 7:20PM by PIB Delhi

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने सभी संस्थानों में "एकता दौड़" कार्यक्रमों, शपथ समारोहों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की। इस समारोह में "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना झलकी। इसमें हजारों दिव्यांगजनों, छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने देश के लौह पुरुष को सम्मानित करने के लिए शामिल हुए

नई दिल्ली स्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मुख्यालय में सचिव श्री राजेश अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारियों ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री अग्रवाल ने पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इससे एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई।

देश भर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) संस्थानों ने ऊर्जावान "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रमों का आयोजन किया। पीडीयूएनआईपीपीडी नई दिल्ली ने 300 से अधिक प्रतिभागियों के साथ राजघाट से लाल किले तक दौड़ का आयोजन किया। आईएसएलआरटीसी ने एकता शपथ और श्रद्धांजलि समारोह के साथ इस दिवस को मनाया। एसवीएनआईआरटीएआर ओलाटपुर में दिव्यांगजनों और देखभाल करने वालों सहित 700 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लिया। जबकि एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद ने बच्चों, अभिभावकों और कर्मचारियों के साथ एकता दौड़, पोस्टर-निर्माण और नारा-लेखन के माध्यम से उत्सव मनाया। सीआरसी नेल्लोर ने एकता दौड़ और ओरीएन्टेशन सत्र के माध्यम से "एक भारत, आत्मनिर्भर भारत" विषय पर ध्यान केंद्रित किया।

क्षेत्रीय सीआरसी ने भी बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। सीआरसी रांची, बलांगीर, गोरखपुर, दावणगेरे, त्रिपुरा, सुंदरनगर और छतरपुर ने एकता दौड़, रैलियाँ, कला गतिविधियाँ और शपथ समारोह आयोजित किए। बलांगीर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.एन. मलिक ने प्रतिभागियों को सरदार पटेल के आदर्शों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सीआरसी गोरखपुर ने आईएमए और डीडीआरसी के सहयोग से सरदार पटेल प्रतिमा तक एक एकता दौड़ का आयोजन किया। जबकि सीआरसी दावणगेरे में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया और "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" और "आत्मनिर्भर भारत" के नारे लगाए।

सीआरसी छतरपुर ने एकता दिवस के साथ-साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 भी मनाया। यहाँ जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विष्णु प्रसाद सोलंकी ने कहा कि अखंडता और एकता राष्ट्रीय शक्ति के दो स्तंभ हैं।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) संस्थानों में समारोहों ने समावेशिता, देशभक्ति और एकजुटता की प्रेरक भावना का प्रदर्शन किया। राजधानी से लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों तक, "एकता दौड़" समावेशी राष्ट्रवाद का प्रतीक बन गई - सरदार वल्लभभाई पटेल की विविधता में एकता की विरासत के प्रति एक जीवंत श्रद्धांजलि।

 

                                                                              *****

पीके/ केसी/ एसके/डीए


(Release ID: 2185380) Visitor Counter : 37
Read this release in: English , Urdu