वित्त मंत्रालय
एसएलबीसी, उत्तर प्रदेश एवं CERSAI द्वारा लखनऊ में CKYCRR जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
31 OCT 2025 6:40PM by PIB Lucknow
एसएलबीसी, उत्तर प्रदेश एवं CERSAI के संयुक्त तत्वावधान में आज लखनऊ में Central KYC Records Registry (CKYCRR) पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, CERSAI, नई दिल्ली उपस्थित रहे । साथ ही श्री रॉबिन रावल, अतिरिक्त निदेशक, FIU-India; श्री वीरेन मोहन, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई; श्री प्रभात कुमार शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी , बैंक ऑफ बड़ौदा; श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल एवं संयोजक, एसएलबीसी (उ0 प्र0); श्री सुधांशु कुमार सिंह, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रधान कार्यालय; श्री वी. पी. सिंह, उप महाप्रबंधक, CERSAI तथा श्रीमती निधि कुमार, उपमहाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं प्रमुख, एसएलबीसी (उ0 प्र0) ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

SLBC (UP) के महाप्रबंधक एवं संयोजक, एसएलबीसी ने स्वागत संबोधन देते हुए कहा कि CKYCRR देश में “एक ग्राहक – एक KYC” की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बैंकिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने कहा कि इस केंद्रीकृत KYC प्रणाली से ग्राहकों को सुविधा मिलने के साथ ही वित्तीय संस्थाओं में डेटा गुणवत्ता और पालन-शीलता सुनिश्चित होगी।
प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, CERSAI, नई दिल्ली द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उन्हें राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई । तत्पश्चात अपने मुख्य संबोधन में CKYC के माध्यम से KYC की बारीकियों एवं Vigilance Administration से सभी प्रतिभागियों अवगत कराया ।

कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक; अतिरिक्त निदेशक, FIU-India; उप महाप्रबंधक, CERSAI क्रमशः KYC/AML, ML/TF तथा CKYC विषय पर PPT के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा पैनल चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी, व्यावहारिक समाधान और compliance से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम में CKYCRR से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं, रिपोर्टिंग आवश्यकताओं तथा सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा की गई।
अंत में उपमहाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री महफूज निशात द्वारा ने सभी अधिकारियों एवं संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि CKYCRR व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु सभी सदस्य बैंकों एवं रिपोर्टिंग संस्थाओं से “zero error reporting” सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गयी।
***
(रिलीज़ आईडी: 2184939)
आगंतुक पटल : 113