विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत विधायी विभाग में एनएआई अधिकारी द्वारा फाइलों का मूल्यांकन और मुहर लगाना

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2025 8:08PM by PIB Delhi

वर्तमान में चल रहे विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत 30 और 31 अक्टूबर, 2025 को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) के अधिकारियों ने विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग के अभिलेख कक्ष का दौरा किया और एनएआई को हस्तांतरित करने के लिए 25 वर्ष से अधिक पुरानी 243 फाइलों का मूल्यांकन किया और मुहर लगाई। इस अभियान का उद्देश्य अभिलेखीय मानकों के अनुसार उचित दस्तावेजीकरण, व्यवस्थित मूल्यांकन और अभिलेखों का समय पर संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और आधिकारिक अभिलेखों के कुशल प्रबंधन को बनाए रखने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, साथ ही उचित दस्तावेज़ीकरण और अभिलेखीय प्रक्रियाओं के प्रति कर्मचारियों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देती है।

*****

पीके/केसी/एसएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2184934) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu