रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

यात्रियों की सुविधा हेतु वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 04 ट्रिप का विस्तार

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2025 5:02PM by PIB Jaipur

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 04 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09007/09008, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में वलसाड से दिनांक 06.11.25 से 27.11.25 तक (04 ट्रिप)  एवं -खातीपुरा (जयपुर) से दिनांक 07.11.25 से 28.11.25 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। 

नोट-उक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।


(रिलीज़ आईडी: 2184673) आगंतुक पटल : 3