श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' के अंतर्गत पोस्‍टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2025 6:08PM by PIB Raipur

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा गुरुवार को भवन्‍स आर के सारडा विद्या मंदिर, सड्डू में पेास्‍टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के नई दिल्‍ली मुख्‍यालय के निदेशानुसार कार्यालय में मनाए जा रहे ‘सतर्कता जागरुकता सप्ताह’ (Vigilance Awareness Week) के अंतर्गत यह आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में भविष्‍य निधि कार्यालय की ओर से श्री आकाश अग्रवाल, सहायक भविष्‍य निधि आयुक्‍त, एंव विद्यालय के प्राचार्य श्री दलजिंदर सिंग एंव श्रीमती पुष्‍पा राजावत उपस्थित थी। श्री आकाश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए जानकारी दी कि इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह की थीम ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्‍मेदारी’ है तथा इसके संबंध में विस्‍तृत जानकारी उपस्थित छात्रो को प्रदान की। 

इस प्रतियोगिता में 25 छात्रों ने भाग लिया जिसमें विजेता छात्रों को कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा पुरस्‍कृत किया गया साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार भी प्रदान किए गए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह हर साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में पारदर्शिता को बढ़ावा देना और हर नागरिक को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी साझा जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।

******


(रिलीज़ आईडी: 2184267) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English