जल शक्ति मंत्रालय
जल संसाधन विभाग, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग और उसके संगठनों में विशेष अभियान 5.0 की स्थिति की समीक्षा
प्रविष्टि तिथि:
29 OCT 2025 9:48PM by PIB Delhi
विशेष अभियान 5.0, भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वच्छता, नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा एवं सरलीकरण, अभिलेख प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, स्थान का उत्पादक उपयोग और कार्यस्थल के अनुभव को बेहतर बनाने हेतु अपशिष्ट पदार्थों का निपटान करना है। इसे विभाग द्वारा पूरी ईमानदारी से चलाया जा रहा है। विभाग और उसके क्षेत्रीय संगठनों द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग(डीएआर और पीजी) के दिशानिर्देशों के मानदंडों के अनुसार लंबित मामलों को दूर करने और कार्यालयों से संबंधित अन्य सूचकांकों को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
27 अक्टूबर 2025 को, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव, श्री वीएल कंठ राव ने विभाग के सभी विंग/प्रभागों/संगठनों के प्रमुखों/वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभाग और उसके संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लंबित मामलों को निर्धारित समयसीमा से पहले जल्द-से-जल्द निपटाने के लिए उपयुक्त तरीके और साधन अपनाए जा सकते हैं।
विभाग की प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं —
|
क्रम संख्या
|
मानदंड
|
अभियान के लक्ष्य
|
उपलब्धियां
|
प्रतिशत उपलब्धियां
|
|
1
|
एमपी संदर्भ
|
135
|
78
|
58%
|
|
2
|
पीएमओ संदर्भ
|
41
|
23
|
56%
|
|
3
|
लोक शिकायतें
|
135
|
121
|
90%
|
|
4
|
लोक शिकायत अपील
|
22
|
19
|
86%
|
|
5
|
संसदीय आश्वासन
|
32
|
22
|
69%
|
|
6
|
भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई
|
15,405
|
17,709
|
115%
|
|
7
|
ई-फाइलों की समीक्षा की गई
|
8,119
|
8,237
|
101%
|
|
8
|
नियमों में आसानी को सुधार/ संशोधित किया गया
|
4
|
3
|
75%
|
|
9
|
स्थलों की सफाई
|
563
|
563
|
100%
|
|
10
|
मुक्त स्थान (वर्ग फुट)
|
1,19,297
|
1,12,739
|
94%
|
|
11
|
स्क्रैप निपटान से प्राप्त राजस्व (रु.)
|
98,08,738
|
67,28,595/-
|
69%
|
इसके अलावा, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आने वाले स्थलों की 'पहले' और 'बाद' की स्थिति की तस्वीरें/वीडियोग्राफी की जा रही है तथा इसे प्रतिदिन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DAR&PG) के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत विभाग/इसके संगठनों की उपलब्धियों को सामने लाने ते लिए 3 प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की प्रेस विज्ञप्तियां और 64 ट्वीट्स विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रकाशित किए गए हैं, ताकि अधिक-से-अधिक जन जागरूकता पैदा किया जा सके।
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2184041)
आगंतुक पटल : 63