रेल मंत्रालय
यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
प्रविष्टि तिथि:
29 OCT 2025 4:56PM by PIB Jaipur
रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर एवं जोधपुर-पटना-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार-
1. गाडी संख्या 04731/04732, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से दिनांक 09.11.25 से 16.11.25 तक (02 ट्रिप) एवं समस्तीपुर से 11.11.25 से 18.11.25 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
2. गाडी संख्या 04831/04832, जोधपुर-पटना-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जोधपुर से दिनांक 08.11.25 से 15.11.25 तक (02 ट्रिप) एवं पटना से 09.11.25 से 16.11.25 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।
(रिलीज़ आईडी: 2183801)
आगंतुक पटल : 2