रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन

प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2025 5:29PM by PIB Jaipur

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09725, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.10.25 से 29.10.25 तक (03 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक बुधवार को 16.05 बजे रवाना अगले दिन 12.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09726, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.10.25 से 30.10.25 तक (03 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरूवार को 14.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.50 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 01 सैकण्ड एसी, 09 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 04 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।


(रिलीज़ आईडी: 2178537) आगंतुक पटल : 4