संचार मंत्रालय
उत्तर प्रदेश पूर्वी एलएसए को देश में प्रथम स्थान का गौरव
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2025 5:42PM by PIB Lucknow
उत्तर प्रदेश पूर्वी एलएसए, लखनऊ ने देश के सभी 22 एलएसए में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सम्मान भारत मोबाइल कांग्रेस, नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को आयोजित भव्य समारोह के दौरान दूरसंचार विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा उत्तर प्रदेश पूर्वी एलएसए के अपर महानिदेशक श्री अरुण कुमार वर्मा को प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार टेलीकॉम सेवाओं के विस्तार, जागरूकता कार्यक्रम, विकिरण जाँच, सीएऍफ़ ऑडिट, तकनीकी चर्चा, लाइसेंस जारी संख्या, शिकायत निवारण, अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पर कार्यवाही जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश पूर्वी एलएसए द्वारा निरंतर किए गए नवाचार, निगरानी और सेवा सुधार के प्रयासों से उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री अरुण कुमार वर्मा ने कहा यह सम्मान उत्तर प्रदेश पूर्वी एलएसए की पूरी टीम की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और दक्षता का प्रतिफल है। हम आगे भी अपने प्रयासों को जारी रखते हुए टेलीकॉम सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित बनाने हेतु संकल्पबद्ध हैं।
*****
(रिलीज़ आईडी: 2176403)
आगंतुक पटल : 88