मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
छत्तीसगढ़ में ई–लाइवस्टॉक इंटीग्रेटेड सैंपल सर्वे एप पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2025 1:40PM by PIB Raipur

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) द्वारा ई–लाइवस्टॉक इंटीग्रेटेड सैंपल सर्वे एप (e-LISS App) सॉफ्टवेयर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (07–08 अक्टूबर, 2025) का छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय पशुपालन विभाग के सांख्यिकी सलाहकार श्री जगत हजारिका सहित पूर्वी क्षेत्र (East Zone) के छह राज्यों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के राज्य एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी भी शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री रामविचार नेताम ने पशुधन सांख्यिकी आंकड़ों के वैज्ञानिक संकलन एवं उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि सटीक और विश्वसनीय डेटा राज्य तथा केंद्र सरकार के नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर श्री जगत हजारिका ने बताया कि ग्राम स्तर पर एकीकृत न्यादर्श सर्वेक्षण (Integrated Sample Survey) से प्राप्त आंकड़ों का संकलन किया जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्टिंग में सहायक होता है। आईएएसआरआई (IASRI) की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्राची मिश्रा साहू ने जानकारी दी कि देशभर में e-LISS App सॉफ्टवेयर के माध्यम से पशुधन सर्वेक्षण से संबंधित आंकड़ों को डिजिटाइज किया जा रहा है
****
(रिलीज़ आईडी: 2176203)
आगंतुक पटल : 153