वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जीएसटी 2.0 पर परिचर्चा सत्र का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2025 8:08PM by PIB Bhopal

इंदौर, /केंद्रीय माल एवं सेवा कर, भोपाल जोन के तत्वाधान में आज ब्रिलियंट कन्वेंशन  सेंटर, इंदौर में "जीएसटी 2.0" विषय पर एक परिचर्चा सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर लघु एवं मध्यम उद्योग जगत से जुड़े संगठनों, लघु उद्योग भारती, उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा कर सलाहकार संगठनों सहित लगभग 200 करदाताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में 22 सितम्बर 2025 से लागू हुए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों (जीएसटी 2.0) के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उद्योग एवं व्यापार जगत द्वारा उठाए गए प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

अपने उद्बोधन में माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने सरकार द्वारा कर सरलीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया और जीएसटी 2.0 को ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अब जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सीधे जानेगी तथा प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य में और भी सुधार किए जाएंगे।

इस अवसर पर इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), दिल्ली के सदस्य श्री सुरजीत भुजबल तथा सीजीएसटी भोपाल जोन के मुख्य आयुक्त श्री संदीप पुरी भी उपस्थित रहे।

माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी ने अपने संबोधन में नई जीएसटी सुधारों को करदाताओं और आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उद्योग एवं व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों ने जीएसटी 2.0 से संबंधित अपने सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं को ज्ञापन के रूप में माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा


(रिलीज़ आईडी: 2172878) आगंतुक पटल : 342