विधि एवं न्याय मंत्रालय
स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान, 2025
प्रविष्टि तिथि:
27 SEP 2025 6:18PM by PIB Delhi
विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान, 2025 के दौरान किए गए विभिन्न पहलों के भाग के रूप में आज दिनांक 27 सितंबर, 2025 को व्यापक स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। फ़्लोर क्लीनर मशीनों द्वारा विभाग के सभी कमरों एवं गलियारों की सफ़ाई की गई। इसके अलावा, व्यवस्थित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लिफ्ट लॉबी से अनुपयोगी सामान एवं फ़र्नीचर हटाए गए।
यह अभियान श्री आर.के.पटनायक, अपर सचिव एवं नोडल अधिकारी, डॉ. के.वी.कुमार, अपर सचिव तथा विभाग के अन्य अधिकारियों तथा सफाई कर्मचारियों के मार्गदर्शन में चलाया गया।
इस अवसर पर, अतिरिक्त सचिव एवं नोडल अधिकारी श्री आर.के.पटनायक ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय निकालने का आग्रह किया तथा उन्हें अपने मित्रों एवं पड़ोसियों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।




***
पीके/केसी/एके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2172251)
आगंतुक पटल : 139