कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
विशेष अभियान 5.0 का प्रारंभिक चरण – डीएआरपीजी ने विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर लक्ष्य डेटा अपलोड किया
प्रविष्टि तिथि:
27 SEP 2025 5:03PM by PIB Delhi
प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें विशेष अभियान 5.0 वेब पोर्टल https://scdpm.nic.in/specialcampaign5/ पर अपलोड करके अपने निपटान लक्ष्य निर्धारित किए हैं। डीएआरपीजी विशेष अभियान 5.0 के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करता है। यह अभियान स्वायत्त निकाय एनसीजीजी में भी लागू किया जाएगा।
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने अभियान के दौरान 62 जन शिकायतों के समाधान, 926 भौतिक फाइलों और 1,732 ई-फाइलों की समीक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई है। ये लक्ष्य 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण के दौरान पूरे किए जाएँगे।
अपने स्वयं के लक्ष्यों का निर्धारण और उदाहरण प्रस्तुत करके, डीएआरपीजी लंबित मामलों के समय पर निपटान और सरकार में रिकॉर्ड प्रबंधन और दक्षता सुधार में सर्वोत्तम विधियों को संस्थागत बनाने के महत्व को रेखांकित करता है।
****
पीके/केसी/जेके/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2172191)
आगंतुक पटल : 77