विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विधि कार्य विभाग ने शास्त्री भवन में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2025 3:04PM by PIB Delhi

पर्यावरण संरक्षण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप और राष्ट्रीय अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम' के अंतर्गत विधि और न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग ने आज नई दिल्ली के शास्त्री भवन परिसर में वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान लोगों और संस्थाओं को अपनी माताओं को श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे पर्यावरणीय स्थिरता और कृतज्ञता के व्यक्तिगत बंधन दोनों का पोषण होता है।

इस अभियान का शुभांरभ विधि कार्य विभाग की सचिव डॉ. अंजू राठी राणा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राणा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया और राष्ट्र के एक स्थायी भविष्य के निर्माण में सरकार के प्रयासों को दोहराया। उन्होंने कहा की "जब हम अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं, तो हम उस पोषणकारी भावना का सम्मान करते हैं जो जीवन को बनाए रखती है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा न केवल कल के लिए एक पेड़ है, बल्कि एक स्वस्थ, हरित और अधिक सुदृढ़ भारत के लिए निवेश है। हमारे आज के कार्य उस पर्यावरण को परिभाषित करेंगे जो आने वाली पीढ़ियों को विरासत में मिलेगा।"

कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह वृक्षारोपण पहल 'स्वच्छता ही सेवा - 2025' और 'पोषण माह - 2025' के अंतर्गत विभाग की गतिविधियों के व्यापक कैलेंडर का हिस्सा है। इससे पर्यावरणीय कार्रवाई को समग्र कल्याण के लिए स्वच्छता और पोषण के दोहरे लक्ष्यों से जोड़ा जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00167ZD.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LRF8.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0032B5Q.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0044INA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005MUMO.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006ZK5G.jpg

***

पीके/केसी/एसके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2171861) आगंतुक पटल : 101
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu