कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
केंद्र सरकार के मंत्रालय/विभाग विशेष अभियान 5.0 के लिए तैयारी चरण की गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं
तैयारी चरण की प्रगति की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारियों की चौथी बैठक आयोजित की गई
957 से अधिक ट्वीट और 72 पीआईबी विज्ञप्तियों ने इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया पर विशेष अभियान 5.0 को बढ़ावा दिया
मंत्रालय/विभाग संतृप्ति दृष्टिकोण के तहत अभियान को अंतिम छोर तक ले जाएंगे
Posted On:
26 SEP 2025 3:46PM by PIB Delhi
प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को नोडल विभाग बनाकर सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 5.0 ने अपने प्रारंभिक चरण में उल्लेखनीय गति प्राप्त कर ली है। विशेष अभियान 5.0, 15 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रारंभिक चरण के बाद, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कार्यान्वयन चरण में प्रवेश करेगा।
इस चरण के दौरान मंत्रालयों/विभागों ने अपने-अपने संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/स्वायत्त संगठनों में स्थित प्रत्येक अभियान कार्यालय में नोडल अधिकारी नियुक्त किए और उन्हें अभियान में उनकी भूमिकाओं के बारे में प्रशिक्षित किया। इसमें क्षेत्रीय फंक्शनरीज़ को जुटाना, लंबित संदर्भों की पहचान करना, स्वच्छता अभियान के लिए कार्यालयों की सूची को अंतिम रूप देना, निपटान किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक/ऑटोमोबाइल/कार्यालय स्क्रैप की मात्रा का आकलन करना और उनके निपटान की प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देना जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। उन्होंने कार्यालय स्थानों को बेहतर बनाने, डिजिटलीकरण प्रथाओं, स्क्रैप निपटान प्रक्रियाओं, स्वच्छता प्रोटोकॉल, समावेशन उपायों और अभिलेखों की छंटाई तथा ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण हेतु अभिलेख प्रबंधन प्रथाओं की योजनाएं भी बनाईं।
विशेष अभियान 5.0 की प्रगति की निगरानी एक समर्पित वेब-पोर्टल ( https://scdpm.nic.in/specialcampaign5/ ) के माध्यम से की जाती है। सभी मंत्रालयों/विभागों को अभियान के प्रारंभिक चरण के लक्ष्य विशेष अभियान 5.0 वेब पोर्टल पर अपलोड करने हैं। प्रारंभिक चरण 15 सितंबर 2025 को शुरू हुआ और 25 सितंबर 2024 तक 33 मंत्रालयों/विभागों ने 2,13,052 स्वच्छता अभियान स्थलों की पहचान की है, समीक्षा के लिए 6,46,576 भौतिक और 91,974 ई-फाइलें, निपटारे के लिए 5,30,828 लंबित लोक शिकायतें और अपीलों की पहचान की है।
स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान 5.0 के नोडल अधिकारियों के साथ चौथी बैठक प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में प्रारंभिक चरण की गतिविधियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई। इस बैठक में 84 मंत्रालयों/विभागों के 200 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कई मंत्रालयों/विभागों ने अपनी प्रारंभिक प्रगति और योजनाओं को भी साझा किया। खान मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय और गृह मंत्रालय जैसे मंत्रालयों ने विशेष अभियान 4.0 की प्रमुख उपलब्धियों का प्रदर्शन किया और विशेष अभियान 5.0 की योजनाएं प्रस्तुत कीं।
बड़े पैमाने पर जागरुकता निर्माण एवं अभियान प्रचार-प्रसार इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक #SpecialCampaign5 के अंतर्गत 957 ट्वीट और 72 प्रेस सूचना ब्यूरो वक्तव्य जारी किए गए हैं, जो विशेष अभियान 5.0 में व्यापक सहभागिता को दर्शाते हैं। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा विशेष अभियान 5.0 की सर्वोत्तम प्रथाओं का एक संकलन ‘सुशासन सप्ताह 2025’ की गतिविधियों के अंतर्गत जारी किए जाएगा।

****
पीके/केसी/आईएम/केके
(Release ID: 2171831)
Visitor Counter : 29