पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2025 3:51PM by PIB Bhopal

पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं; नर्मदापुरम संभाग,  के जिलों में कुछ स्थानो पर; जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; रीवा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में 2.5⁰C तक काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 1.6⁰C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

पिछले 24 घंटो में, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

नर्मदापुरम, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 2.1⁰C - 2.7⁰C अधिक रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 4.4⁰C तक काफी अधिक रहे; एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।


(रिलीज़ आईडी: 2171151) आगंतुक पटल : 6