वस्त्र मंत्रालय
वस्त्र मंत्रालय के डीसी (हथकरघा) कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय ने एसएचएस 2025 के अंतर्गत ‘स्वच्छ हरित उत्सव’ और ‘अपशिष्ट से कला निर्माण’ का आयोजन किया
जेसीआई, सीसीआईसी, निफ्ट और सीसीआई ने एसएचएस 2025 के अंतर्गत इकोफ्रेंडली अभियान, पुरानी फाइलों की छंटाई, स्वास्थ्य शिविर और प्लास्टिक जागरूकता अभियान शुरू किए
स्वच्छता ही सेवा 2025 - हथकरघा, जूट, कुटीर, फैशन और सूती वस्त्र उद्योग, संपोषण और प्लास्टिक-मुक्त भारत को प्रोत्साहित करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
24 SEP 2025 7:30PM by PIB Delhi
वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान के अंतर्गत डब्ल्यूएससी और आईआईएचटी के माध्यम से 'स्वच्छ हरित उत्सव - पर्यावरण-अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सव' और 'अपशिष्ट से कला निर्माण’ (भित्तिचित्र, मूर्तियां, सजावटी वस्तुएं) का आयोजन किया।
भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय ने पर्यावरण-अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सवों के प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर में "स्वच्छ हरित उत्सव" का आयोजन किया। अभियान के उद्देश्य के अनुरूप यह पहल वस्त्र सामग्री क्षेत्र को समृद्ध बनाने में प्राकृतिक वनस्पति रेशों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है और साथ ही ग्रामीण कारीगर समुदाय की आर्थिक प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करती है।
सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी) ने "पुरानी फाइलों की छंटाई" का आयोजन किया।
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने अपने परिसरों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किए हैं। इनमें शामिल हैं:
- विश्वसनीय स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और चिकित्सकों के सहयोग से स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर।
- स्वास्थ्य, स्वच्छता और समग्र कल्याण पर केंद्रित जागरूकता कार्यशालाएं।
- आयुर्वेद दिवस समारोह, जिसमें पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों और समग्र जीवन शैली पर प्रकाश डाला जाएगा।
भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) ने 'स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान-2025' के अंतर्गत 'स्वच्छोत्सव' विषयवस्तु के अंतर्गत प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता अभियान (एकल उपयोग प्लास्टिक) पर अपना राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया। यह सफल प्रयास स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में सीसीआई के योगदान को प्रदर्शित करता है।
यहां गतिविधियों की कुछ झलकियां दी गई हैं -
भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई) -
भारतीय केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड (सीसीआईसी) - राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट)-
भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) -







***
पीके/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2170977)
आगंतुक पटल : 46