उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
भारत सरकार का खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग 2025 तक 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान जारी रखेगा
Posted On:
22 SEP 2025 6:46PM by PIB Delhi
'स्वच्छता ही सेवा-2025' अभियान के एक हिस्से के रूप में, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 19.09.2025 को नई दिल्ली में फिरोज गांधी कैंप, में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शाम को कैंप का दौरा किया और कैंप के निवासियों को झाड़ू, कूड़ेदान, साबुन और सैनिटाइज़र वितरित किए। कैंप के निवासियों को न केवल अपने घरों को बल्कि अपने आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने का महत्व समझाया गया। वहां के निवासियों के बच्चों को भी व्यक्तिगत स्वच्छता और अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।

युवा पीढ़ी में स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए, डीएफपीडी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए 21.09.2025 को स्वच्छता पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

स्वच्छताहीसेवा 2025 अभियान के अंतर्गत, डीएफपीडी ने 22.09.2025 को कृषि भवन से जंतर-मंतर तक एक वॉकथॉन का आयोजन किया और इस दौरान इस वॉकथॉन में हिस्सा लेने वाले धावकों ने रास्ते से कचरा भी उठाया।

इस बीच, विभाग के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और संबद्ध कार्यालयों द्वारा निम्नलिखित गतिविधियाँ की गईं ।
केंद्रीय भंडारण निगम, के मुख्यालय ने 19.09.2025 को शाहपुर जट्ट गांव, नई दिल्ली में अपने आप सड़कर समाप्त होने वाले और जैविक रूप से सड़कर समाप्त होने वाले अपशिष्ट के निपटान के लिए आस-पास के निवासियों को कूड़ेदान वितरित किए।


भारतीय अनाज भंडारण प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (आईजीएमआरआई) लुधियाना ने 18.09.2025 को चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया, जबकि आईजीएमआरआई-हैदराबाद ने गोदामों में स्वच्छता अभियान चलाया। आईजीएमआरआई, हापुड़ के कर्मचारियों ने 19.09.2025 को परिसर के लॉन और आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। अवांछित झाड़ियों और घास को साफ किया गया, जिससे स्वच्छ और हरित वातावरण को बढ़ावा मिला।


भारतीय खाद्य निगम ने अपने क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों तथा नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में इस अभियान के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया।


****
पीके/केसी/एनकेएस/एसएस
(Release ID: 2169790)