शिक्षा मंत्रालय
एनआईटी रायपुर में गूँजी स्वच्छता की हुंकार, स्वच्छता रथ रैली से दिया स्वच्छ भारत का संदेश
प्रविष्टि तिथि:
19 SEP 2025 6:38PM by PIB Raipur
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने स्वच्छता ही सेवा 2025 और स्वच्छोत्सव 2025 के तहत शुक्रवार को स्वच्छता रथ रैली का आयोजन किया। संस्थान के गो ग्रीन क्लब की अगुवाई में आयोजित इस रैली का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में निदेशक (प्रभारी) डॉ. (श्रीमती) ए. बी. सोनी, डॉ. टी. पी. साहू, डॉ. डी. सी. झारिया और डॉ. गोविंद पी. गुप्ता सहित संस्थान के फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए— “हर नागरिक का एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा,” “चलो मिलकर हाथ बढ़ाएं, स्वच्छ भारत बनाएं,” और “गंदगी से आज़ादी, स्वच्छता से खुशहाली।” इन नारों ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश गूंजा दिया।

सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि स्वच्छता केवल संस्थान परिसर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर कोई अपने घर-परिसर और समुदायों में भी स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएगा।
*****
आरडीजे/केआरवी/पीजे
(रिलीज़ आईडी: 2168646)
आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English