वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र मंत्रालय राष्ट्रव्यापी पहल 'स्वच्छता ही सेवा 2025' अभियान मना रहा है


इस अभियान का उद्देश्य  दैनिक जीवन में सफाई और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्धता को मजबूत करना है

प्रविष्टि तिथि: 18 SEP 2025 6:38PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय राष्ट्रव्यापी पहल 'स्वच्छता ही सेवा'- 2025 अभियान मना रहा है। इस अभियान का उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता और सफाई के लिए प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। यह अभियान वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों में मनाया जा रहा है।

अभियान के दूसरे दिन मंत्रालय के अंतर्गत अनेक संगठनों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

वस्त्र मंत्रालय में गहन सफाई अभियान चलाया गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी प्रभागों और अनुभागों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए दौरा किया।

अभियान की अधिकतम पहुंच और लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता गतिविधियों के संदेश को बढ़ावा देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया जा रहा है।

वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत अन्य संगठनों ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के दूसरे दिन गहन सफाई अभियान चलाया।

 

राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी) -

भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई) -

 

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी)-

 

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी)-

 

निगम कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी कर्मियों ने बढ़ चढ का भाग लिया।

 

***

पीके/ केसी/ जेएस / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2168268) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu