संचार मंत्रालय
दूरसंचार विभाग 'विशेष स्वच्छता अभियान 5.0' (2 अक्टूबर, 2025 - 31 अक्टूबर, 2025) के लिए तैयार
नवंबर 2024 - अगस्त 2025 के दौरान 60052 लोक शिकायतों, 257 सांसद संदर्भों, 96 राज्य सरकार संदर्भों और 13816 पीजी अपीलों का निपटारा किया गया
Posted On:
18 SEP 2025 6:21PM by PIB Delhi
दूरसंचार विभाग (डीओटी) 2 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 को आरंभ करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह अभियान, जो अब विभाग की जारी पहलों का एक अभिन्न अंग है, का उद्देश्य प्रचालन को और अधिक सुव्यवस्थित करना, लंबित मुद्दों का समाधान करना और देश भर में अपने संगठनों, सार्वजनिक उपक्रमों, क्षेत्रीय कार्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों में एक स्वच्छ, अधिक कुशल कार्य वातावरण में योगदान करना है।
लंबित मामलों की पहचान, जिनमें सांसद संदर्भ, राज्य सरकार संदर्भ, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ, संसदीय आश्वासन और प्रधानमंत्री संदर्भ शामिल हैं, 15 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक की जा रही है। इसके बाद, समय पर समाधान और अधिक स्वच्छ, अधिक संगठित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अभियान आधिकारिक तौर पर पूरी गति से आरंभ हो जाएगा, जो पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए विभाग की प्रतिबद्धता में एक और बड़ी उपलब्धि होगी।
2 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक आयोजित विभाग का विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 अत्यधिक सफल रहा। पूरे भारत में 600 से ज़्यादा अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप 2.63 करोड़ रुपये मूल्य के कबाड़ की बिक्री हुई और लगभग 60,000 वर्ग फुट जगह खाली हुई। इस उपलब्धि में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने अहम भूमिका निभाई।
तब से, विभाग ने अपने प्रयास जारी रखे हैं और उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। नवंबर 2024 और अगस्त 2025 के बीच, दूरसंचार विभाग ने कई महत्वपूर्ण मामलों का समाधान किया, जिनमें शामिल हैं:
• 60,052 जन शिकायतें
• 257 सांसद संदर्भ
• 96 राज्य सरकार संदर्भ
• 13,816 लोक शिकायत अपीलें

बीएसएनएल सर्किल कार्यालय, बेंगलुरु

डब्ल्यूएमएस कंपाउंड, बेंगलुरु
प्रचालनगत दक्षता बढ़ाने के अतिरिक्त, विभाग अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, महिला कर्मचारियों की सहायता के लिए एक क्रेच सुविधा का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है।
दूरसंचार विभाग विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 को एक और बड़ी सफलता बनाने के लिए कृतसंकल्प है तथा प्रगति, पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण के प्रति अपने निरंतर प्रयास को सुदृढ़ कर रहा है।
***
पीके/केसी/एसकेजे/एसके
(Release ID: 2168254)