प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2025 4:18PM by PIB Delhi
संस्कृति मंत्रालय ने शासन में पारदर्शिता, दक्षता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के भारत सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप नवंबर 2024 से अगस्त 2025 की अवधि के दौरान लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) के तहत महत्वपूर्ण पहल की है।
विशेष अभियान 4.0 के दिशानिर्देशों के अनुरूप, मंत्रालय ने एससीडीपीएम पोर्टल पर लगातार मासिक प्रगति रिपोर्ट अपलोड की है, जो जवाबदेही और प्रक्रिया सुधार के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्य सफलतायें:
- लंबित मामलों का निपटान:
- 2000 जन शिकायतों का निपटारा
- 111 पीएमओ संदर्भ, 191 एमपी संदर्भ और 32 राज्य सरकार संदर्भ निपटाए गए
- कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए 447 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई और 100 फाइलों को हटाया गया
स्वच्छता पहल:
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंत्रालय ने विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से अपने कर्मचारियों और हितधारकों को सक्रिय रूप से शामिल किया:
- श्रमदान अभियान एवं वॉकथॉन (16.04.2025): मंत्रालय परिसर की सफाई और आस-पास के विक्रेताओं को स्वच्छता-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए जागरूक करना, जैसे कि ढके हुए कूड़ेदानों का उपयोग करना और कचरे को अलग-अलग करना।
- स्वच्छता किट का वितरण (24.04.2025): पर्यावरण अनुकूल आदतों को बढ़ावा देने के लिए हाउसकीपिंग और एमटीएस कर्मचारियों को स्वच्छता किट, जूट बैग और एकल-उपयोग प्लास्टिक के विकल्प वितरित किए गए।
- "स्वच्छता और विरासत" पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (25.04.2025): स्वच्छता मिशन में जागरूकता बढ़ाने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए आयोजित।
- स्वच्छता निरीक्षण (17.04.2025): स्वच्छता मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक स्वच्छता समिति द्वारा मंत्रालय के विभिन्न अनुभागों में निरीक्षण किया गया।
विरासत तक पहुंच को बढ़ावा देना:
11 मार्च, 2025 को केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय, शास्त्री भवन, नई दिल्ली में तुलसी सदन पुस्तकालय के हिंदी अनुभाग को आंशिक रूप से पुनः खोला गया। इस कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा केंद्र की प्रोफेसर बंदना झा और संस्कृति मंत्रालय के निदेशक श्री अनीश पी. राजन और श्री दलपत सिंह भी उपस्थित थे।
आगे की दिशा – विशेष अभियान 5.0:
प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए, मंत्रालय ने 20.08.2025 को सभी संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों को 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित आगामी विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए।
मंत्रालय और इसके 43 संबद्ध संगठनों के अधिकारियों के बीच क्षमता निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा अभिलेख प्रबंधन पर एक प्रशिक्षण सत्र 29.09.2025 को निर्धारित किया गया है।

संस्कृति मंत्रालय सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप स्वच्छ एवं अधिक कुशल सरकारी कार्यस्थलों के निर्माण, सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार, तथा नागरिक संतुष्टि को बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।
***
पीके/केसी/जीके/डीए