पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में 'स्वच्छता ही सेवा' 2025 अभियान का शुभारंभ


मंत्रालय के सचिव ने अधिकारियों के साथ स्वच्छता शपथ ली, स्‍वच्‍छता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया

मंत्रालय में स्वच्छता अभियान, जागरूकता गतिविधियां और सामुदायिक सहभागिता पहलें शुरू की गईं

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2025 4:56PM by PIB Delhi

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ (एसएचएस) 2025 अभियान का शुभारंभ किया, जिसमें मंत्रालय के सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता शपथ ली। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा। स्वच्छता, पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा है। इस वर्ष का विषय 'स्वच्छोत्सव' है, जो स्वच्छता को एक सामूहिक प्रयास और सामुदायिक भागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने पर ज़ोर देता है।

इस विषय के अंतर्गत मंत्रालय और इसके संबद्ध संगठन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जागरूकता पर केंद्रित कई पहल कर रहे हैं। सार्वजनिक स्‍थानों, बंदरगाह परिसरों, डॉकयार्ड और तटीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों, छात्रों, नागरिक समाज समूहों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है।

मंत्रालय ने स्वच्छता और स्थिरता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी हितधारकों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक जीवंत वातावरण बनाने में सहयोग करने के लिए आमंत्रित करता है।


***

पीके/केसी/आईएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2167703) आगंतुक पटल : 24
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu