पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय स्वच्छता को संस्थागत बनाने, लंबित मामलों को निष्पादित करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान 5.0 में शामिल होगा

Posted On: 16 SEP 2025 8:31PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए  2 अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक एक विशेष अभियान 5.0 की घोषणा की है। इसमें मंत्रालयों/विभागों और उनके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों/स्वायत्त संगठनों आदि के अतिरिक्त सेवा प्रदान करने या सार्वजनिक संपर्क बनाए रखने के लिए जिम्मेदार क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय विशेष अभियान 5.0 के लिए तैयार है, जिसमें 15 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रारंभिक चरण और 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कार्यान्वयन चरण शामिल है।

विशेष अभियान 5.0 का मुख्य केंद्र-बिंदु पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) और राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदूषण न्यूनीकरण अभियान (एनपीपीआरसी) द्वारा जारी ई-कचरा प्रबंधन नियम 2022 के अनुपालन में सरकारी कार्यालयों में उत्पन्न ई-कचरे का निष्पादन है।

नवंबर 2024 से अगस्त 2025 के दौरान मंत्रालय और उसके संगठनों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-

  • 5,623 जन शिकायतों का निपटारा किया गया।
  • 4,268 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई।
  • 14,46,181 रूपए स्क्रैप निस्तारण से राजस्व अर्जित किया गया।
  • 4,025 फाइलें हटाई गईं।
  • 111 स्वच्छता अभियान चलाए गए।

विशेष अभियान 5.0 के बारे में मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रभागों, संगठनों और कार्यालयों को संवेदनशील बनाने के लिए, 26 अगस्त 2025 को अतिरिक्त सचिव (एमओईएफसीसी) की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

नोडल अधिकारियों से प्रारंभिक चरण के दौरान 12-मानकों पर लक्ष्यों की पहचान करने का अनुरोध किया गया। इनमें स्वच्छता स्थलों की पहचान, स्थान प्रबंधन और सौंदर्यीकरण, कबाड़/अनावश्यक वस्तुओं का निस्तारण, सांसदों के संदर्भ, राज्य सरकारों के संदर्भ, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ, संसदीय आश्वासन, प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भ, जन शिकायतें और उनकी अपीलें, सरलीकरण के नियम/प्रक्रियाएं और अभिलेख प्रबंधन शामिल होंगे, जैसा कि पहले के अभियानों में किया गया था।

2 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड प्रबंधन, ई-कचरा और राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदूषण न्यूनीकरण अभियान (एनपीपीआरसी) पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।

मंत्रालय विशेष अभियान 5.0 के 15 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले प्रारंभिक चरण के दौरान लक्ष्यों की पहचान हेतु ईमानदार और समर्पित प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय के अंतर्गत सचिवालय और अधीनस्थ कार्यालयों/स्वायत्त निकायों आदि के संबंध में ये लक्ष्य 2 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक के कार्यान्वयन चरण के दौरान प्राप्त किए जाएंगे।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(Release ID: 2167433) Visitor Counter : 52
Read this release in: English , Urdu