कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना, मध्य प्रदेश का दौरा किया, खाद-यूरिया की आपूर्ति को लेकर जताया भरोसा


फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री अलग है, लेकिन मिनिस्ट्री राज्य की डिमांड के आधार पर निरंतर फर्टिलाइज़र की आपूर्ति में लगी हुई है- श्री शिवराज सिंह

आज भी 1500 मीट्रिक टन खाद की सतना में आपूर्ति की गई है- श्री शिवराज सिंह

सतना ज़िले में पिछले साल 23 हजार 585 मीट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी, इस बार अब- तक 27 हज़ार 700 मीट्रिक टन यूरिया यहां पहुंच चुका है- श्री चौहान

सतना में आज भी 1500 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई है- श्री शिवराज सिंह

अच्छी बारिश, धान की अधिक बुआई के कारण यूरिया की मांग ज्यादा- श्री चौहान

फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री व राज्य सरकार के साथ चर्चा कर व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी- श्री चौहान

Posted On: 11 SEP 2025 7:42PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना, मध्य प्रदेश का दौरा कर एक्सिलेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने सतना में खाद व यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर बातचीत की और कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, केंद्र सरकार की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि किसानों तक खाद और यूरिया पर्याप्त मात्रा में पहुंचे।

श्री शिवराज सिंह ने कहा कि “खाद की समस्या के बारे में कुछ मित्रों ने ज्ञापन दिए हैं। हमारे लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। केंद्र सरकार प्रयासरत है। फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री तत्परता से कार्य कर रही है। फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री राज्य की डिमांड के आधार पर निरंतर फर्टिलाइज़र की आपूर्ति कर रही है। अगर सतना ज़िले में देखें, तो पिछले साल इस समय तक यूरिया की 23,585 मीट्रिक टन खपत हुई थी, इस बार 27 हज़ार 700 मीट्रिक टन अभी सतना ज़िले में यूरिया आ चुका है।

श्री चौहान ने कहा जैसे ही संज्ञान में बात आई, मैंने प्रशासन और राज्य सरकार से चर्चा की। लेकिन इस बार बारिश अच्छी हुई है, बोवनी का इलाका जिसमें धान सम्मिलित है, यूरिया की जरूरत ज़्यादा पड़ती है, उसके कारण यूरिया की मांग ज्यादा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि आज भी सतना में 1500 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई है। आगे भी निरंतर आपूर्ति के प्रयास जारी रखे जाएंगे। ज़रूरत पड़ेगी तो फिर फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री के साथ भी बात करेंगे तथा राज्य सरकार के साथ चर्चा करके व्यवस्था और कैसे बेहतर बने और ज़रूरत कैसे पूरी हो, उस दिशा में कदम उठाए जाते रहेंगे।

**

आरसी/केएसआर/एआर


(Release ID: 2165797) Visitor Counter : 2
Read this release in: English