उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर के केंद्रीय पुस्तकालय में भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक श्री प्रमोद कुमार तिवारी ने “BIS Standards Arena” का किया उद्घाटन

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2025 5:52PM by PIB Jaipur

भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर द्वारा मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर के केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित किये गए “BIS Standards Arena” का उद्घाटन भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक श्री प्रमोद कुमार तिवारी ने किया । इस अवसर पर एमएनआईटी जयपुर के निदेशक डॉ. नारायण प्रसाद पाढ़ी भी मौजूद रहे । भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक श्री प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि यह Standards Arena BIS एवं MNIT के स्टैंडर्ड्स को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किये हुए MoU को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

उन्होने बताया कि “BIS Standards Arena” की स्थापना का उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं एवं शैक्षणिक समुदाय को मानकीकरण (Standardization) और गुणवत्ता से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। यह केंद्र न केवल BIS के विभिन्न राष्ट्रीय मानकों, विशिष्ट प्रकाशनों की जानकारी उपलब्ध कराएगा, बल्कि तकनीकी मानकों को Academic Curriculum में जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगा, ताकि छात्र मानकीकरण के तकनीकी पहलुओं को गहराई से समझ सके तथा अपने भविष्य के तकनीकी कामकाज में सम्मिलित कर सकें।


(रिलीज़ आईडी: 2163406) आगंतुक पटल : 22