कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे


बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे

बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर बात की

केंद्र सरकार, संकट की इस घड़ी में पंजाब के साथ, हरसंभव सहायता की जाएगी- श्री चौहान

Posted On: 03 SEP 2025 3:01PM by PIB Delhi

पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूबे जिलों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब का दौरा करेंगे। इसी संबंध में आज उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर विस्तृत चर्चा भी की।

केंद्रीय मंत्री कल प्रात: अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ित किसान भाई-बहनों से मिलने जाएंगे। किसानों से मुलाकात के बाद श्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही कहा था कि वह स्वयं स्थिति का जायजा लेने पंजाब जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि पंजाब के किसान भाई-बहन चिंता ना करें, इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।

************

 

आरसी/केएसआर/एआर


(Release ID: 2163309) Visitor Counter : 2
Read this release in: English