शिक्षा मंत्रालय
एनआईटी रायपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, खेल दिवस पर फिटनेस और पर्यावरण का संदेश
प्रविष्टि तिथि:
31 AUG 2025 8:42PM by PIB Raipur
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ साइक्लिंग रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के खेल विभाग और शौर्य – खेल समिति की ओर से किया गया।

रैली की शुरुआत स्पोर्ट्स एक्टिविटी सेंटर से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और संकाय सदस्य उत्साहपूर्वक एकत्र हुए। कार्यक्रम में डीन (छात्र कल्याण) डॉ. मनोज कुमार चोपकर, प्रोफेसर-इन-चार्ज (स्पोर्ट्स) डॉ. राजाना एस. कुमार और खेल अधिकारी श्री कमल सिंह मान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कई संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

प्रतिभागियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच फिटनेस, सतत विकास और साझी एकजुटता को बढ़ावा देना था।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने ऊर्जा और खेल भावना का परिचय दिया। रैली का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जहाँ एनआईटी रायपुर समुदाय ने इस पहल की सराहना की और इसे स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया।
(रिलीज़ आईडी: 2162522)
आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English