स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर व्याख्यान के साथ एम्स भोपाल ने स्वास्थ्य सेवा के भविष्य पर की चर्चा
प्रविष्टि तिथि:
26 AUG 2025 5:36PM by PIB Bhopal
एम्स भोपाल चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और शैक्षणिक आदान-प्रदान को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। इसी क्रम में फिज़ियोलॉजी विभाग द्वारा 22 अगस्त 2025 को कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर के मार्गदर्शन में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान एम्स नागपुर के फिज़ियोलॉजी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. प्रथमेश कांबले द्वारा “ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेसेज़: अतीत, वर्तमान और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियाँ” विषय पर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों, स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मशीन लर्निंग और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेसेज़ के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञ वक्ता ने इस उभरते विषय के संभावनाओं, वर्तमान अनुप्रयोगों और भविष्य की शोध चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इंटरैक्टिव चर्चा के दौरान छात्रों और प्राध्यापकों को यह समझने का अवसर मिला कि कैसे ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेसेज़ जैसी उन्नत तकनीकें भविष्य की चिकित्सा और रोगी देखभाल को नई दिशा दे सकती हैं।

**
(रिलीज़ आईडी: 2160926)
आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English