सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पटना बिहार प्रदेश में ‘नमस्ते योजना’ पर केंद्रित विशेष स्वच्छता कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, माननीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि

प्रविष्टि तिथि: 23 AUG 2025 5:44PM by PIB Patna

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम कार्य योजना – नमस्ते” पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 23  अगस्त 2025 को स्मारक भवन (SK Memorial Hall) गांधी मैदान रोड, कारगिल चौक, गांधी मैदान के पास, पटना, बिहार में किया गया है l

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार, माननीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और स्वच्छता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ :

  • सीवर एवं सेप्टिक टैंक श्रमिकों (SSWs) को PPE किट और आयुष्मान कार्ड का वितरण
  • नगर आयुकत पटना   को सुरक्षा किट का वितरण
  • कचरा बिनने वालों को को PPE किट का वितरण
  • नमस्ते योजना पर फैशन शो का आयोजन किया गया

नमस्ते योजना के तहत पीपीई किट्स के महत्व को समझाने एवं उसकी उपयोगिता बढ़ाने हेतु आकर्षक रंग परिधान (फैशन शो) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया एवं सराहा गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सांकेतिक रूप से 25 पीपीई किट्स सीवर सेप्टिक टैंक कर्मियों को, 25 पीपीई किट्स कचरा बिनने वालों को तथा 25 आयुष्मान कार्ड सीवर सेप्टिक टैंक कर्मियों को वितरित किए गए।

अब तक देश भर में 89960 सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों (SSWs) की प्रोफाइलिंग की जा चुकी है। इनमें से 45,871 को PPE किट, 354 को सुरक्षा उपकरण, और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं।


(रिलीज़ आईडी: 2160166) आगंतुक पटल : 35