पर्यटन मंत्रालय
कम ज्ञात स्थलों के प्रचार हेतु एसएएससीआई की पहल
Posted On:
21 AUG 2025 4:23PM by PIB Delhi
देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केन्द्रों को विकसित करने के उद्देश्य से, पर्यटन मंत्रालय ने 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई)' योजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट टेम्पलेट के साथ परिचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए। तदनुसार, राज्य सरकारों ने अपने परियोजना प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल पर प्रस्तुत किए और भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत केन्द्रीय वित्त पोषण के साथ 3295.76 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना के अंतर्गत 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनका विवरण संलग्न है।
एसएएससीआई योजना का उद्देश्य शुरू से अंत तक पर्यटकों के अनुभव को विकसित करना है जो जिम्मेदार पर्यटन कार्य प्रणालियों को अपनाते हुए अपेक्षित मूल्य का निर्माण करता है। योजना के तहत परियोजनाओं को चुनौती पद्धति पर चुना गया था और इसके मापदंडों में कई क्षेत्रों को शामिल किया गया था जैसे साइट से कनेक्टिविटी, मौजूदा पर्यटन इको-सिस्टम, वहन क्षमता, उपयोगिताओं की उपलब्धता, परियोजना का प्रभाव और मूल्य जिसमें निर्धारित वहन क्षमता के भीतर फुटफॉल में अपेक्षित वृद्धि, उच्च मूल्य वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना, पर्यटन खर्च में वृद्धि, नए रोजगार के अवसरों का सृजन, स्थिरता और जिम्मेदार पर्यटन को सक्षम करना, निजी निवेश आदि शामिल थे। एसएएससीआई योजना के परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार, जबकि परियोजनाओं के विकास के लिए वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है, परियोजना का संचालन और रखरखाव संबंधित राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी। इस योजना के अंतर्गत परियोजनाओं के कार्यान्वयन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने तथा स्थानीय कारीगरों और समुदाय के लिए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
यह जानकारी केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
अनुलग्नक
पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई योजना) के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची - वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केन्द्रों का विकास:
(करोड़ रुपये में राशि)
क्र.सं.
|
राज्य
|
मंजूरी का वर्ष
|
परियोजना का नाम
|
मंजूर लागत
|
1.
|
आंध्र प्रदेश
|
2024-25
|
गांडीकोटा में किले और घाटी के अनुभव को समृद्ध करना
|
77.91
|
2.
|
आंध्र प्रदेश
|
2024-25
|
अखंड गोदावरी- (हैवलॉक ब्रिज और पुष्करघाट), राजमहेंद्रवरम में,
|
94.44
|
3.
|
अरूणाचल प्रदेश
|
2024-25
|
पासीघाट में सियांग एडवेंचर और इको-रिट्रीट
|
46.48
|
4.
|
असम
|
2024-25
|
गुवाहाटी में असम राज्य चिड़ियाघर और वनस्पति उद्यान
|
97.12
|
5.
|
असम
|
2024-25
|
शिवसागर में रंग घर का सौंदर्यीकरण
|
94.76
|
6.
|
बिहार
|
2024-25
|
सहरसा में मत्स्यगंधा झील का विकास
|
97.61
|
7.
|
बिहार
|
2024-25
|
करमचट में करमचट इको-टूरिज्म और एडवेंचर हब
|
49.51
|
8.
|
छत्तीसगढ़
|
2024-25
|
रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का विकास
|
95.79
|
9.
|
छत्तीसगढ़
|
2024-25
|
रायपुर में जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केन्द्र का विकास
|
51.87
|
10.
|
गोवा
|
2024-25
|
छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, पोंडा
|
97.46
|
11.
|
गोवा
|
2024-25
|
पोरवोरिम में टाउनस्क्वायर
|
90.74
|
12.
|
गुजरात
|
2024-25
|
पोरबंदर में केर्ली (मोकरसागर) में इकोटूरिज्म गंतव्य
|
99.5
|
13.
|
गुजरात
|
2024-25
|
धोर्डो में टेंट सिटी और कन्वेंशन सेंटर
|
51.56
|
14.
|
झारखंड
|
2024-25
|
कोडरमा में तिलैया का इको-पर्यटन विकास
|
34.87
|
15.
|
कर्नाटक
|
2024-25
|
बेंगलुरु में रोएरिच और देविका रानी एस्टेट टाटागुनि में इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक केंद्र
|
99.17
|
16.
|
कर्नाटक
|
2024-25
|
बेलगाम में सौंदत्ती यल्लम्मागुड्डा का विकास
|
100
|
17.
|
केरल
|
2024-25
|
कोलम में अष्टमुडी जैव विविधता और पर्यावरण-मनोरंजक केन्द्र
|
59.71
|
18.
|
केरल
|
2024-25
|
सरगालाया में मालाबार के सांस्कृतिक क्रूसिबल का वैश्विक प्रवेश द्वार
|
95.34
|
19.
|
मध्य प्रदेश
|
2024-25
|
ओरछा मध्यकालीन वैभव की एक शान
|
99.92
|
20.
|
मध्य प्रदेश
|
2024-25
|
भोपाल में एमआईसीई के लिए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर
|
99.38
|
21.
|
महाराष्ट्र
|
2024-25
|
सिंधुदुर्ग में आईएनएस-गुलदार अंडरवाटर संग्रहालय, कृत्रिम चट्टान और पनडुब्बी पर्यटन
|
46.91
|
22.
|
महाराष्ट्र
|
2024-25
|
नासिक में राम-काल पथ का विकास
|
99.14
|
23.
|
मणिपुर
|
2024-25
|
लोकतक में लोकतक झील का अनुभव
|
89.48
|
24.
|
मेघालय
|
2024-25
|
मावखानू में एमआईसीई अवसंरचना
|
99.27
|
25.
|
मेघालय
|
2024-25
|
शिलांग में उमियम झील का पुनर्विकास
|
99.27
|
26.
|
ओडिशा
|
2024-25
|
हीराकुंड का विकास
|
99.9
|
27.
|
ओडिशा
|
2024-25
|
सतकोसिया का विकास
|
99.99
|
28.
|
पंजाब
|
2024-25
|
एसबीएस नगर के खटकर कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में हेरिटेज स्ट्रीट का विकास
|
53.45
|
29.
|
राजस्थान
|
2024-25
|
जयपुर में आमेर-नहारगढ़ और आसपास के क्षेत्र में विकास
|
49.31
|
30.
|
राजस्थान
|
2024-25
|
जयपुर के जलमहल में विकास
|
96.61
|
31.
|
सिक्किम
|
2024-25
|
नामची में स्काईवॉक, भालेढुंगा, यांगांग
|
97.37
|
32.
|
सिक्किम
|
2024-25
|
नाथुला में सीमा अनुभव
|
68.19
|
33.
|
तमिलनाडु
|
2024-25
|
मम्मल्लपुरम में नंदवनम हेरिटेज पार्क का विकास
|
99.67
|
34.
|
तमिलनाडु
|
2024-25
|
देवाला में फूलों का बगीचा
|
70.23
|
35.
|
तेलंगाना
|
2024-25
|
रामप्पा क्षेत्र रामप्पा में सतत पर्यटन सर्किट
|
73.74
|
36.
|
तेलंगाना
|
2024-25
|
नल्लामाला में सोमासिला वेलनेस और आध्यात्मिक रिट्रीट
|
68.1
|
37.
|
त्रिपुरा
|
2024-25
|
गोमती में बंदुआर में शक्ति पीठ पार्क
|
97.7
|
38.
|
उत्तर प्रदेश
|
2024-25
|
जिला-आगरा में बटेश्वर का विकास
|
74.05
|
39.
|
उत्तर प्रदेश
|
2024-25
|
श्रावस्ती में एकीकृत बौद्ध पर्यटन विकास
|
80.24
|
40.
|
उत्तराखंड
|
2024-25
|
प्रतिष्ठित शहर ऋषिकेश: ऋषिकेश में राफ्टिंग बेस स्टेशन
|
100
|
कुल
|
3295.76
|
|
|
|
|
|
****
पीके/केसी/केपी/एसएस
(Release ID: 2159373)