गृह मंत्रालय
ऑपरेशन "प्रहार" में एनसीबी की बड़ी सफलता
सांचोर (जालौर) में 2413.680 किलो Poppy Straw की ऐतिहासिक जब्ती, कीमत लगभग ₹3.61 करोड़, खेप झारखंड से बाड़मेर ले जाई जा रही थी, एक तस्कर गिरफ्तार
प्रविष्टि तिथि:
21 AUG 2025 5:18PM by PIB Jaipur
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ज़ोनल यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक और बड़ी कामयाबी दर्ज की है। विशेष गुप्त सूचना के आधार पर तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित एनसीबी की टीम ने मंगलवार शाम 20.08.2025 को लगभग 19:40 बजे जालौर जिले के सांचोर में कार्रवाई करते हुए ट्रक नंबर GJ01CZ4923 को रोका।
जाँच में पाया गया कि ट्रक में अवैध रूप से (Poppy Straw) की भारी मात्रा छिपाकर लाई जा रही थी। ट्रक झारखंड से चला था और खेप का गंतव्य बाड़मेर (राजस्थान) था। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 2413.680 किलो Poppy Straw बरामद हुई।
बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार कीमत लगभग ₹3.61 करोड़ आंकी गई है। मौके से तस्कर को हिरासत में लिया गया। एनसीबी ने जब्त सामग्री को NDPS अधिनियम, 1985 के तहत कब्ज़े में लेकर प्रकरण संख्या VIII(IO)09/NCB/JZU/2025 दर्ज किया है।
जब्ती का संक्षिप्त विवरण:
मादक पदार्थ: (Poppy Straw)
बरामद मात्रा: 2413.680 किलोग्राम
कीमत: लगभग ₹3.61 करोड़
स्थान: सांचोर, जिला जालौर, राजस्थान
यह कार्रवाई ऑपरेशन “प्रहार” के तहत एनसीबी की सजगता और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। इसका उद्देश्य राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करना है।
फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है। एनसीबी नेटवर्क के सप्लायर, फाइनेंसर, ट्रांसपोर्टर और बाड़मेर में खेप के संभावित रिसीवर तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
“जनसहयोग से बने नशामुक्त राजस्थान”
श्री घनश्याम सोनी, आईआरएस, जोनल डायरेक्टर – एनसीबी राजस्थान ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों से संबंधित कोई जानकारी है तो वह इसे गोपनीय रूप से मानस पोर्टल (MANAS Portal) अथवा हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा कर सकता है। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी तथा विश्वसनीय सूचना पर उचित इनाम भी दिया जाएगा।

H0H4.jpeg)
00000
(रिलीज़ आईडी: 2159208)
आगंतुक पटल : 32