पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2025 3:05PM by PIB Bhopal

पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के उज्जैन, रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर; इंदौर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । 

पिछले 24 घंटो में,अधिकतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 2.9 ⁰C तक काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ ।

रीवा, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.5-1.9 ⁰C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे । 

पिछले 24 घंटो में, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ ।

इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 1.6 ⁰C तक कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 3.0 ⁰C अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे । 

 


(रिलीज़ आईडी: 2156358) आगंतुक पटल : 4