वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र उद्योग का आधुनिकीकरण

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2025 3:14PM by PIB Delhi

कपड़ा मशीनरी के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्रालय ने संशोधित प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना (एटीयूएफएस) लागू की है, जो 31.03.2022 तक वैध थी। यह योजना वर्तमान में केवल प्रतिबद्ध देयता मामलों को ही कवर कर रही है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान एटीयूएफएस के तहत लाभान्वित वस्त्र विनिर्माण इकाइयों की संख्या और उनको जारी की गई धनराशि की राज्यवार जानकारी नीचे दी गई है।

मंत्रालय विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू कार्यक्रमों के माध्यम से वस्त्र मशीनरी उन्नयन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है।  इसमें भारत टेक्स, प्रदर्शनियां, रोड शो और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिनिधिमंडल स्तर की भागीदारी शामिल है।

यह जानकारी वस्‍त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी ।

पिछले पांच वर्षों में एटीयूएफएस के अंतर्गत लाभान्वित इकाइयों की राज्यवार संख्या और इन इकाइयों को जारी की गई सब्सिडी

*****

 

पीके/ केसी/ एसके


(रिलीज़ आईडी: 2155840) आगंतुक पटल : 36
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu