मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवारी खेलों में भारतीय घोड़ों की भागीदारी

Posted On: 12 AUG 2025 4:05PM by PIB Delhi

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूओएएच) ने मेरठ के रिमाउंट पशु चिकित्सा केंद्र (आरवीसी) में स्थित अश्व रोग-मुक्त कम्पार्टमेंट (ईडीएफसी) को मान्यता प्रदान की है जो देश के घुड़सवारी खेलों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे भारतीय घोड़ों को लंबे क्वारंटाइन के बिना अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वे अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें। यह मान्यता भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल करती है जिनके पास वैश्विक स्तर के जैव सुरक्षा मानक हैं, इससे घुड़सवारी गतिविधियों में भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत होती है और यह पशु देखभाल, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं खेलों में प्रगति को दर्शाती है।

अश्व रोग-मुक्त कम्पार्टमेंट (ईडीएफसी) एक मजबूत मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की संरचना के अंतर्गत कार्य करता है ताकि निरंतर रोग निगरानी सुनिश्चित की जा सके, उच्च जैव-सुरक्षा मानकों को बनाए रखा जा सके, और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ समन्वय किया जा सके। ये एसओपी सभी महत्वपूर्ण कार्यों को कवर करते हैं, जिनमें क्वारंटाइन, अपशिष्ट प्रबंधन, कार्मिक आचरण, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आवागमन नियंत्रण शामिल हैं। नवीनतम वैज्ञानिक एवं विनियामक विकासों को दर्शानों के लिए समय-समय पर उनकी समीक्षा की जाती है और उन्हें अपग्रेज किया जाता है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ईडीएफसी सुरक्षित, अनुपालन योग्य और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए तैयार है।

यह जानकारी केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

पीके/केसी/एके/


(Release ID: 2155597)
Read this release in: English , Urdu