प्रविष्टि तिथि:
09 AUG 2025 7:28PM by PIB Delhi
महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) और वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस नायर ने 09 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में वयस्क टीकाकरण केंद्र और अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोपी कक्ष का उद्घाटन किया। यह केंद्र सभी पात्र वयस्कों को टीकाकरण सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें इन्फ्लूएंजा, न्यूमोकोकस, हेपेटाइटिस और अन्य रोकथाम योग्य बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे।
नव-स्थापित ब्रोंकोस्कोपी कक्ष, विभिन्न प्रकार की नैदानिक और चिकित्सीय वायुमार्ग प्रक्रियाओं के लिए उन्नत तकनीक से लैस है। इन सुविधाओं का उद्देश्य अस्पताल आने वाले रोगियों के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवा और उन्नत नैदानिक क्षमताओं को बढ़ाना है।
उद्घाटन समारोह में कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शंकर नारायण, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल अमूल कपूर तथा अस्पताल, स्टेशन और निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
*****
पीके/केसी/एसके