जनजातीय कार्य मंत्रालय
नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए स्थान
Posted On:
07 AUG 2025 3:05PM by PIB Delhi
श्री बस्तीपति नागराजू और डॉ. मन्ना लाल रावत के अतारांकित प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा को बताया कि वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
राज्य ईएमआरएस सोसायटियों के समन्वय से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की योजना के प्रबंधन और कार्यान्वयन के लिए एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) की स्थापना की गई है। मंत्रालय द्वारा एनईएसटीएस को निधियां जारी की जाती है और एनईएसटीएस आगे राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/निर्माण एजेंसियों/राज्य समितियों को ईएमआरएस के निर्माण और स्कूलों के संचालन की आवर्ती लागत के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुसार निधियां जारी करता है। एनईएसटीएस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार ईएमआरएस के निर्माण हेतु जारी की गई राज्य-वार निधि का ब्यौरा अनुलग्नक-I में दिया गया है।
राजस्थान के उदयपुर और सलूंबर ज़िलों में 8 अनुमोदित ईएमआरएस हैं। इसी प्रकार, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर ज़िलों में भी 4-4 अनुमोदित ईएमआरएस हैं। इसके अलावा, वर्तमान में कोई नया प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने एनईएसटीएस के माध्यम से जनजातीय छात्रों को एनईईटी, आईआईटी-जेईई और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के भीतर विशेष तैयारी पाठ्यक्रमों और कोचिंग कार्यक्रमों का प्रावधान किया है, जिससे उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच बढ़ सके। वर्तमान में, 3 ईएमआरएस में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) कार्यशील हैं। इसके साथ, सभी ईएमआरएस में एनजीओ के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अनुलग्नक-I
श्री बस्तीपति नागराजू और डॉ. मन्ना लाल रावत द्वारा “नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए स्थान” के संबंध में उठाए गए लोकसभा अतारांकित प्रश्न संख्या †3033 के उत्तर के भाग (ख) में संदर्भित अनुलग्नक।
ईएमआरएस के निर्माण हेतु राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार जारी निधि का ब्यौरा
(लाख रुपये में)
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम
|
2024-25
|
2025-26
(30/07/2025 तक)
|
आंध्र प्रदेश
|
13,751.56
|
5,586.88
|
अरुणाचल प्रदेश
|
1,335.45
|
2,744.71
|
असम
|
10,638.59
|
1,994.12
|
बिहार
|
34.12
|
974.15
|
छत्तीसगढ़
|
65,031.06
|
7,413.23
|
गुजरात
|
12,475.77
|
5,356.90
|
हिमाचल प्रदेश
|
390.08
|
-
|
झारखंड
|
59,454.16
|
21,329.30
|
कर्नाटक
|
2,739.95
|
-
|
केरल
|
386.75
|
-
|
लद्दाख
|
17.41
|
-
|
मध्य प्रदेश
|
13,548.94
|
2,045.16
|
महाराष्ट्र
|
17,629.30
|
504.77
|
मणिपुर
|
851.54
|
7,228.54
|
मेघालय
|
31,442.72
|
334.90
|
मिजोरम
|
12,308.98
|
-
|
ओडिशा
|
53,637.93
|
11,909.42
|
राजस्थान
|
3,237.77
|
270.55
|
तमिलनाडु
|
371.67
|
1,061.45
|
तेलंगाना
|
7,162.34
|
2,057.41
|
त्रिपुरा
|
8,331.39
|
1,395.63
|
उत्तर प्रदेश
|
399.41
|
-
|
उत्तराखंड
|
2,692.19
|
146.42
|
कुल
|
3,17,869.06
|
72,353.54
|
*****
पीके/केसी/डीवी
(Release ID: 2153856)