कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एसडीपी के तहत आईटीआई की स्थापना

Posted On: 04 AUG 2025 5:45PM by PIB Delhi

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) देश के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) का क्रियान्वयन करता है।

आईटीआई की स्थापना और दैनिक प्रशासन संबंधित राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि संबद्धता के मानदंड निर्धारित करना, प्रमाणन के साथ परीक्षा आयोजित करना और पाठ्यक्रम तैयार करना जैसी नीतियाँ केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी हैं। जब भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से नए आईटीआई की स्थापना के लिए कोई प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो उसकी जाँच की जाती है और संबद्धता मानकों और मानदंडों के अनुसार निर्णय लिया जाता है।

वर्तमान में, देश भर में 14,615 आईटीआई स्थापित हैं, जिनमें से 3,316 सरकारी और 11,299 निजी आईटीआई हैं। उत्तराखंड राज्य में कुल 174 आईटीआई स्थापित हैं, जिनमें से 103 सरकारी और 71 निजी आईटीआई हैं। राज्यवार आईटीआई की संख्या अनुलग्नक-1 में उपलब्ध है ।

ये आईटीआई उन्हीं पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान करते हैं जिनके लिए उन्हें संबद्धता प्रदान की गई है। यदि कोई आईटीआई लंबे समय तक प्रशिक्षुओं को प्रवेश नहीं देता है, तो डीजीटी दिशानिर्देशों में आईटीआई के विरुद्ध संबद्धता रद्द करने की कार्यवाही शुरू करने का प्रावधान है। तदनुसार, जनवरी 2025 में, लगभग 400 आईटीआई की संबद्धता रद्द कर दी गई, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ शैक्षणिक सत्रों के दौरान किसी भी प्रशिक्षु को प्रवेश नहीं दिया था।

शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत, सभी आईटीआई संस्थानों में 2014 सत्र से अब तक लगभग 1.37 करोड़ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 2014 सत्र से अब तक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की राज्यवार संख्या अनुलग्नक-2 में संलग्न है ।

 

अनुलग्नक-1

राज्यवार सरकारी और निजी आईटीआई की संख्या

क्रमांक संख्या

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

सरकारी आईटीआई की संख्या

निजी आईटीआई की संख्या

कुल

आईटीआई

  1.  

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

3

1

4

  1.  

आंध्र प्रदेश

85

434

519

  1.  

अरुणाचल प्रदेश

7

0

7

  1.  

असम

31

16

47

  1.  

बिहार

150

1,219

1,369

  1.  

चंडीगढ़

2

0

2

  1.  

छत्तीसगढ

120

106

226

  1.  

दिल्ली

18

28

46

  1.  

गोवा

11

2

13

  1.  

गुजरात

273

215

488

  1.  

हरयाणा

159

222

381

  1.  

हिमाचल प्रदेश

128

139

267

  1.  

जम्मू और कश्मीर

49

0

49

  1.  

झारखंड

77

269

346

  1.  

कर्नाटक

274

1,192

1,466

  1.  

केरल

149

297

446

  1.  

लद्दाख

3

0

3

  1.  

लक्षद्वीप

1

0

1

  1.  

मध्य प्रदेश

195

768

963

  1.  

महाराष्ट्र

422

616

1,038

  1.  

मणिपुर

10

0

10

  1.  

मेघालय

7

1

8

  1.  

मिजोरम

3

0

3

  1.  

नगालैंड

9

0

9

  1.  

ओडिशा

73

427

500

  1.  

पुदुचेरी

8

7

15

  1.  

पंजाब

115

205

320

  1.  

राजस्थान

182

1,364

1,546

  1.  

सिक्किम

4

0

4

  1.  

तमिलनाडु

93

363

456

  1.  

तेलंगाना

66

232

298

  1.  

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

4

0

4

  1.  

त्रिपुरा

20

2

22

  1.  

उतार प्रदेश।

294

2,964

3,258

  1.  

उत्तराखंड

103

71

174

  1.  

पश्चिम बंगाल

168

139

307

कुल योग

3,316

11,299

14,615

 

अनुलग्नक-2

शैक्षणिक सत्र 2014-15 से 2024-25 तक सीटीएस के तहत आईटीआई में प्रशिक्षित उम्मीदवारों की राज्यवार संख्या

क्रमांक संख्या

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

प्रशिक्षित उम्मीदवारों की संख्या

  1.  

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

4,949

  1.  

आंध्र प्रदेश

5,81,584

  1.  

अरुणाचल प्रदेश

6,332

  1.  

असम

36,819

  1.  

बिहार

11,11,169

  1.  

चंडीगढ़

10,218

  1.  

छत्तीसगढ

2,13,968

  1.  

दिल्ली

1,01,561

  1.  

गोवा

21,236

  1.  

गुजरात

8,37,301

  1.  

हरयाणा

5,38,038

  1.  

हिमाचल प्रदेश

2,23,310

  1.  

जम्मू और कश्मीर

57,627

  1.  

झारखंड

3,51,673

  1.  

कर्नाटक

7,76,609

  1.  

केरल

3,57,298

  1.  

लद्दाख

1,851

  1.  

लक्षद्वीप

2,508

  1.  

मध्य प्रदेश

7,23,569

  1.  

महाराष्ट्र

12,62,781

  1.  

मणिपुर

2,930

  1.  

मेघालय

6,896

  1.  

मिजोरम

4,073

  1.  

नगालैंड

2,218

  1.  

ओडिशा

5,75,420

  1.  

पुदुचेरी

9,160

  1.  

पंजाब

44,6,120

  1.  

राजस्थान

12,69,365

  1.  

सिक्किम

3,245

  1.  

तमिलनाडु

4,04,462

  1.  

तेलंगाना

3,53,345

  1.  

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

5,053

  1.  

त्रिपुरा

20,826

  1.  

उतार प्रदेश।

29,71,004

  1.  

उत्तराखंड

1,11,186

  1.  

पश्चिम बंगाल

3,32,988

कुल

1,37,38,692

 

यह जानकारी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी है।

*****

पीके/एके/केसी/एसजी/डीए
 


(Release ID: 2152280)
Read this release in: English , Urdu