पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2025 4:31PM by PIB Bhopal


प्रातः 08:30 बजे के प्रेक्षण पर आधारित मौसम सारांश-


 पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर; शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन,
ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।


 पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमान भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में 2.2⁰C से 2.5⁰C तक काफी गिरे; रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में 2.3⁰C
से 2.7⁰C तक काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ ।


 वे भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 5.5⁰C तक विशेषरूप से कम रहे; इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.1⁰C से 4.6⁰C तक
काफी कम रहे; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से 2.9⁰C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।


 पिछले 24 घंटो में, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।


 वे इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 3.0⁰C तक काफी कम रहे; भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.6⁰C तक कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से
2.0⁰C अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

*****


(रिलीज़ आईडी: 2150205) आगंतुक पटल : 3