पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

तटीय और क्रूज पर्यटन के लिए संस्थागत ढांचा

Posted On: 21 JUL 2025 4:49PM by PIB Delhi

क्रूज पर्यटन समेत पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और संवर्धन संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन (यूटी) द्वारा किया जाता है। पर्यटन मंत्रालय विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के प्रयासों को संपूरित करता है।

मंत्रालय की विभिन्न योजनाएँ, कार्यक्रम और पहल तटीय पर्यटन सहित पर्यटन संवर्धन और विकास से संबंधित मुद्दों का सक्रिय रूप से निपटान कर रही हैं। मंत्रालय का ध्यान इन जारी पहलों को सुदृढ़ और प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पर्यटन क्षेत्र की उभरती ज़रूरतों पर नजर रखने पर है, साथ ही मंत्रालय राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और हितधारकों के सुझावों के अनुरूप आगे भी सुधार के लिए तत्पर है। तटीय पर्यटन के विकास के लिए फिलहाल कोई अलग नीति की परिकल्पना नहीं की गई है।

हालांकि, पर्यटन मंत्रालय 'पर्यटन अवसंरचना विकास हेतु केंद्रीय एजेंसियों को सहायता' नामक योजना के तहत पूर्ण प्रस्तावों की प्राप्ति पर क्रूज पर्यटन और नदियों के किनारे क्रूजिंग सहित पर्यटन के विकास के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों को केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत पंद्रह विषयगत परिपथों में से एक के रूप में तटीय परिपथ की पहचान की है। विभिन्न राज्यों में इन योजनाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची अनुबंध में है।

मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना को गंतव्य-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए स्तरीय एवं जिम्मेदारीयुक्त गंतव्य के विकास के उद्देश्य से स्वदेश दर्शन 2.0 के तौर पर नया रूप दिया गया है।

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों की एजेंसियों को शामिल करके सरकार का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करने के उद्देश्य से सितम्बर 2024 में क्रूज भारत मिशन (सीबीएम) की शुरुआत की गई है। सीबीएम, क्रूज क्षेत्र को निर्देशित करने वाली नीति, तंत्र और अन्य पहलुओं पर पहल करने के लिए अंतर-मंत्रालयी दृष्टिकोण हेतु एक रूपरेखा प्रदान करता है एवं सीमा शुल्क, आप्रवासन, सीआईएसएफ, राज्य पर्यटन विभागों, राज्य समुद्री एजेंसियों, जिला प्रशासनों और स्थानीय पुलिस जैसी सभी नियंत्रक एजेंसियों की जिम्मेदारीपूर्ण भागीदारी को सक्षम बनाता है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अनुबंध

केंद्रीय एजेंसियों को सहायता योजना के तहत पत्तनों और जलमार्गों पर अवसंरचना विकास के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की सूची (लाख रु. में):

(लाख रुपए में)

क्रम संख्या

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

वर्ष

परियोजनाओं का नाम

क्रियान्वयन एजेंसी

स्वीकृत राशि

1

तमिलनाडु

2012-13

चेन्नई बंदरगाह पर मौजूदा यात्री टर्मिनल में क्रूज यात्री सुविधा केंद्र।

चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट

1724.66

2

गोवा

2014-15

मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट में क्रूज़ टर्मिनल भवन

मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट

879.04

3

केरल

2016-17

विलिंगडन द्वीप, कोचीन, केरल पर वॉकवे/प्रोमेनेड का विकास

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट

901.00

4

केरल

2016-17

एर्नाकुलम घाट के बर्थ और बैकअप क्षेत्र के उन्नयन के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट

2141.00

5

महाराष्ट्र

2016-17

पर्यटन स्थल के रूप में कनोजी आंग्रे लाइटहाउस को विकसित करने के लिए मुंबई पोर्ट ट्रस्ट को केंद्रीय वित्तीय सहायता

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट

1500.00

6

महाराष्ट्र

2017-18

इंदिरा डॉक, मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उन्नयन/आधुनिकीकरण।

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट

1250.00

7

गोवा

2018-19

मोरमुगाओ में आव्रजन सुविधा में सुधार और मौजूदा क्रूज बर्थ को गहरा करना

मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट

1316.40

8

केरल

2018-19

कोचीन पोर्ट क्रूज़ टर्मिनल पर बुनियादी ढांचे का विकास।

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट

120.79

9

केरल

2018-19

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट वॉकवे पर अतिरिक्त पर्यटन सुविधाओं का निर्माण

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट

466.47

10

आंध्र प्रदेश

2018-19

विशाखापत्तनम बंदरगाह के बाहरी बंदरगाह में चैनल बर्थ क्षेत्र में क्रूज-सह-तटीय कार्गो टर्मिनल का निर्माण

विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट

3850.00

11

केरल

2019-20

नए कोचीन पोर्ट ट्रस्ट टर्मिनल में अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सीएफए

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट

1029.70

12.

गोवा

2021-22

मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) द्वारा मोरमुगाओ पोर्ट, गोवा में अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रूज जहाजों के लिए सुविधाओं का निर्माण

मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट

5000.00

13.

महाराष्ट्र

2021-22

इंदिरा डॉक, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट में अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उन्नयन/आधुनिकीकरण

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट

3750.00

 

कुल

23929.06

 

स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत तटीय सर्किट और क्रूज परियोजना के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की सूची

(राशि करोड़ रुपये में)

क्रम संख्या

राज्य का नाम

वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

1.

आंध्र प्रदेश

2014-15

काकीनाडा में सर्किट का विकास - होप द्वीप - कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य - पासरलापुडी - अदुरू - एस यानम – कोटिपल्ली

67.83

2.

आंध्र प्रदेश

2015-16

नेल्लोर, पुलिकट झील, उब्बलामादुगु जलप्रपात, नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य, मायपाडु समुद्र तट, रामतीर्थम का विकास

49.55

3.

पुदुचेरी

2015-16

डबरायपेट, अरिकामेडु चीन वीरमपट्टिनम, चुन्नाबमार, नल्लावडु, मनापेट, कालापेट, फ्रेंच क्वार्टर, तमिल क्वार्टर और यानम का विकास

58.44

4.

पश्चिम बंगाल

2015-16

बीच सर्किट का विकास: उदयपुर-दीघा-शंकरपुर-ताजपुर-मंदारमणि-फ्रेजरगंज-बखलाई-हेनरी द्वीप

67.99

5.

महाराष्ट्र

2015-16

सिंधुदुर्ग तटीय सर्किट (शिरोडा बीच, सागरेश्वर, तारकरली, विजयदुर्ग (समुद्र तट और क्रीक), देवगढ़ (किला और समुद्र तट), मितभाव, टोंडावली, मोसेहमद और निवती किला) का विकास।

19.06

6.

गोवा

2016-17

सिंक्वेरिम-बागा, अंजुना-वागाटोर, मोरजिम-केरी, अगुआडा किला और अगुआडा जेल का विकास।

97.65

7.

ओडिशा

2016-17

गोपालपुर, बरकुल, सातपाड़ा और टंपारा का विकास।

70.82

8.

अंडमान और

निकोबार द्वीप समूह

2016-17

लांग आइलैंड-रॉस स्मिथ आइलैंड-नील आइलैंड-हैवलॉक आइलैंड-बाराटांग आइलैंड-पोर्ट ब्लेयर का विकास।

27.57

9.

तमिलनाडु

2016-17

चेन्नई-मामामल्लापुरम-रामेश्वरम-कुलसेकरनपट्टिनम-कन्याकुमारी का विकास

73.13

10.

गोवा

2017-18

रुआ डे ओरम क्रीक - डॉन पाउला - कोलवा - बेनौलीम का विकास

99.35

11।

केरल

2018-19

मलानाड मालाबार क्रूज पर्यटन परियोजना का विकास

57.35

 

कुल

688.74

 

***


एमजी/आरपीएम/केसी/केजे/एसएस


(Release ID: 2146541)
Read this release in: English , Urdu