पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय की एसएएससीआई योजना

Posted On: 21 JUL 2025 4:47PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता - वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटक केंद्रों का विकास’ (एसएएससीआई) नामक योजना के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका उद्देश्य देश में प्रतिष्ठित पर्यटक केंद्रों का व्यापक विकास और वैश्विक स्तर पर उनकी ब्रांडिंग तथा मार्केटिंग करना है।

इस प्रयास की मुख्य विशेषताओं में समग्र पर्यटक अनुभव का विकास करना, चयनित प्रस्तावों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, पर्यटक वैल्यू चैन के सभी बिंदुओं को मजबूत करना, डिजाइन और विकास, सतत संचालन और संरक्षण आदि के लिए गुणवत्ता पूर्ण विशेषज्ञता का उपयोग करना शामिल है।

इन परियोजनाओं को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्तावों, निर्धारित मापदंडों जैसे कि स्थल से कनेक्टिविटी, टूरिस्ट इकोसिस्टम, वहन क्षमता, स्थिरता संबंधी उपाय, सतत संचालन और प्रबंधन, परियोजना प्रभाव और सृजित मूल्य, पर्यटन विपणन योजना आदि के अनुसार जांच और योजना दिशानिर्देशों में उल्लेखित संस्थागत ढांचे के आधार पर चिन्हित किया गया है।

योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, परियोजनाओं का क्रियान्वयन और प्रबंधन संबंधित राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और परियोजनाओं को अधिकतम 2 वर्ष की अवधि के भीतर विकसित और पूरा करना होता है, जबकि भारत सरकार इस योजना के तहत 31 मार्च, 2026 तक निधियाँ जारी करेगी। "पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता" (एसएएससीआई) योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण अनुबंध में दिया गया है।

पर्यटन मंत्रालय अपने सतत प्रचार संबंधी कार्यकलापों के तहत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों का सोशल मीडिया, प्रचार वेबसाइटों, कार्यक्रमों आदि के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में निरंतर रूप से संवर्धन करता है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई योजना) के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची - वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास

अनुलग्नक

 

क्र. सं.

राज्य

स्वीकृति का वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत लागत (करोड़ रुपये)

  1.  

आंध्र प्रदेश

2024-25

गांडीकोटा में किले और घाटी के अनुभव को समृद्ध करना

77.91

  1.  

आंध्र प्रदेश

2024-25

अखंड गोदावरी- (हैवलोक ब्रिज और पुष्कर घाट) राजा महेंद्रवरम में,

94.44

  1.  

अरुणाचल प्रदेश

2024-25

पासीघाट में सियांग एडवेंचर और इको-रिट्रीट

46.48

  1.  

असम

2024-25

गुवाहाटी में असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान

97.12

  1.  

असम

2024-25

शिवसागर में रंग घर का सौंदर्यीकरण

94.76

  1.  

बिहार

2024-25

सहरसा में मत्स्यगंधा झील का विकास

97.61

  1.  

बिहार

2024-25

करमचट में करमचट इको-टूरिज्म और एडवेंचर हब

49.51

  1.  

छत्तीसगढ

2024-25

रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का विकास

95.79

  1.  

छत्तीसगढ

2024-25

रायपुर में जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र का विकास

51.87

  1.  

गोवा

2024-25

छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, पोंडा

97.46

  1.  

गोवा

2024-25

पोरवोरिम में टाउनस्क्वायर

90.74

  1.  

गुजरात

2024-25

पोरबंदर में केर्ली (मोकरसागर) में इकोटूरिज्म गंतव्य

99.50

  1.  

गुजरात

2024-25

धोर्डो में टेंट सिटी और कन्वेंशन सेंटर

51.56

  1.  

झारखंड

2024-25

कोडरमा में तिलैया का इको-पर्यटन विकास

34.87

  1.  

कर्नाटक

2024-25

बेंगलुरु में रोएरिच और देविका रानी एस्टेट टाटागुनि में इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक केंद्र

99.17

  1.  

कर्नाटक

2024-25

बेलगावी में सवादत्ती यल्लम्मागुड्डा का विकास

100.00

  1.  

केरल

2024-25

कोल्लम में अष्टमुडी जैव विविधता और पर्यावरण-मनोरंजक केंद्र

59.71

  1.  

केरल

2024-25

सरगालाया में मालाबार के सांस्कृतिक क्रूसिबल का ग्लोबल गेटवे

95.34

  1.  

मध्य प्रदेश

2024-25

ओरछा एक मध्यकालीन वैभव

99.92

  1.  

मध्य प्रदेश

2024-25

भोपाल में एमआईसीआई  के लिए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर

99.38

  1.  

महाराष्ट्र

2024-25

सिंधुदुर्ग में आईएनएस-गुलदार अंतर्जलीय संग्रहालय, कृत्रिम चट्टान और पनडुब्बी पर्यटन

46.91

  1.  

महाराष्ट्र

2024-25

नासिक में राम-काल पथ का विकास

99.14

  1.  

मणिपुर

2024-25

लोकतक में लोकतक झील का अनुभव

89.48

  1.  

मेघालय

2024-25

मावखानू में एमआईसीई अवसंरचना

99.27

  1.  

मेघालय

2024-25

शिलांग में उमियम झील का पुनर्विकास

99.27

  1.  

ओडिशा

2024-25

हीराकुंड का विकास

 

 

 

99.90

  1.  

ओडिशा

 

 

2024-25

सतकोसिया का विकास

99.99

  1.  

पंजाब

2024-25

एसबीएस नगर के खटकर कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में हेरिटेज स्ट्रीट का विकास

53.45

  1.  

राजस्थान

2024-25

जयपुर में आमेर-नाहरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में विकास

 

49.31

  1.  

राजस्थान

2024-25

जयपुर के जलमहल में विकास

96.61

  1.  

सिक्किम

2024-25

नामची में स्काईवॉक, भालेढुंगा, यांगांग

97.37

  1.  

सिक्किम

2024-25

नाथुला में बॉर्डर एक्सपीरियंस

68.19

  1.  

तमिलनाडु

2024-25

मम्मल्लापुरम में नंदवनम हेरिटेज पार्क का विकास

99.67

  1.  

तमिलनाडु

2024-25

देवाला में फूलों का बगीचा

70.23

  1.  

तेलंगाना

2024-25

रामप्पा क्षेत्र रामप्पा में सतत पर्यटन सर्किट

73.74

  1.  

तेलंगाना

2024-25

नल्लामाला में सोमासिला वेलनेस और आध्यात्मिक रिट्रीट

68.10

  1.  

त्रिपुरा

2024-25

गोमती में बंदुआर में शक्ति पीठ पार्क

97.70

  1.  

उत्तर प्रदेश

2024-25

जिला-आगरा में बटेश्वर का विकास

74.05

  1.  

उत्तर प्रदेश

2024-25

श्रावस्ती में एकीकृत बौद्ध पर्यटन विकास

80.24

  1.  

उत्तराखंड

2024-25

प्रतिष्ठित शहर ऋषिकेश: ऋषिकेश में राफ्टिंग बेस स्टेशन

100.00

 

कुल

3295.76

 

***
 

एमजी/आरपीएम/केसी/केजे /डीए


(Release ID: 2146502)
Read this release in: English , Urdu