गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) जयपुर सेल के अधिकारियों ने अवैध एमडी (मेफैड्रोन) की जप्त

प्रविष्टि तिथि: 27 JUN 2025 2:34PM by PIB Jaipur

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), जयपुर सेल के अधिकारियों ने प्रतापगढ़ बस स्टैंड, प्रतापगढ़ (राजस्थान) में एक व्यक्ति को रोका और कुल 197 ग्राम अवैध एमडी (मेफैड्रोन) बरामद किया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एक विशेष सूचना मिलने पर कि एक व्यक्ति प्रतापगढ़ बस स्टैंड से मंदसौर की ओर अवैध एमडी (मेफैड्रोन) ले जाएगा, सीबीएन जयपुर सेल के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और और रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई, उस व्यक्ति की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद निवारक दल ने दिनांक 26.06.2025 को उक्त व्यक्ति को प्रतापगढ़ बस स्टैंड पर रोक लिया और उसके सामान की तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप कुल 197 ग्राम अवैध एमडी (मेफैड्रोन) बरामद हुई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध एमडी (मेफैड्रोन) को जब्त कर लिया गया तथा उक्त व्यक्ति को एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।  राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) राजस्थान ने अवैध एमडी (मेफैड्रोन)  जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्यवाही श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्षन में की गई।

किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिये निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें । 0744 2438928 (Control Room); 8764748232 (WhatsApp);  Email :  dnc-kota@cbn.nic.in  । जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जायेगी। 


(रिलीज़ आईडी: 2140134) आगंतुक पटल : 59