कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के चौथे दिन उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे श्री शिवराज सिंह चौहान


श्री शिवराज सिंह चौहान ने चारपाई पर बैठकर किसानों के साथ की चर्चा

प्रविष्टि तिथि: 01 JUN 2025 5:42PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के चौथे दिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसानों से संवाद किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने मेरठ के दबथुवा ग्राम में किसानों से बातचीत की और फिर जन्गेथी ग्राम में किसानों के साथ चारपाई पर बैठकर चर्चा की।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के साथ एक टीम के रूप में हम किसानों से बात करने आये हैं। किसानों से चौपाल में भी बातचीत का उद्देश्य है। उन्नत खेती के लिए और प्रयास की जरूरत है। उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, उत्पादन का ठीक दाम देना और किसानों का नुकसान न हो इसके लिये समुचित उपाय कर सके, यही ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का लक्ष्य है।

*****

 

पीएसएफ/केएसआर/एआर


(रिलीज़ आईडी: 2133145) आगंतुक पटल : 104
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English