वित्त मंत्रालय
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार के प्रोविजनल/ बिना ऑडिट किए गए खाते
Posted On:
30 MAY 2025 6:21PM by PIB Delhi
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार के प्रोविजनल/ बिना ऑडिट किए गए खाते समेकित किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसकी उपलब्धियां नीचे दी गई हैं:-
भारत सरकार को 2024-25 के दौरान ₹30,78,247 करोड़ (संशोधित अनुमान 2024-25 की कुल रसीद का 97.8%) प्राप्त हुए, जिसमें ₹24,98,885 करोड़ कर राजस्व (केंद्र को सीधे), ₹5,37,544 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹41,818 करोड़ की गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियों में ऋण की रिकवरी (₹24,616 करोड़) और अन्य पूंजी प्राप्तियां (₹17,202 करोड़) शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार ने करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹12,86,885 करोड़ हस्तांतरित किए, जो बीते वर्ष की तुलना में ₹1,57,391 करोड़ अधिक हैं।
भारत सरकार की ओर से किया गया कुल व्यय ₹46,55,517 करोड़ (संबंधित संशोधित अनुमान 2024-25 का 98.7%) रहा, जिसमें से ₹36,03,510 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹10,52,007 करोड़ पूंजी खाते पर हैं। कुल राजस्व व्यय में से ₹11,16,343 करोड़ ब्याज भुगतान के कारण और ₹3,88,036 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के कारण हैं।
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एमएम
(Release ID: 2132961)